पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tilda News Chhattisgarh News No Parking Nor Drinking Water In Tilda Navara39s Vegetable Market

तिल्दा-नेवरा की सब्जी मंडी में न पार्किंग और न पीने का पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर की थोक सब्जी मंडी में अव्यवस्था से दुकानदार-ग्राहक हर कोई परेशान है। प्रसाधन, पेयजल, साफ-सफाई और पार्किंग की समस्या थोक सब्जी मंडी की पहचान बन गई है। यहां आने-जाने वाले हमेशा अव्यवस्था से परेशान रहते हैं पर अब तक किसी जिम्मेदार ने सुध लेकर इस समस्या से निजात दिलाने का प्रयास नहीं किया। व्यवस्थित पार्किंग न होने के कारण गाड़ियां इधर उधर खड़ी होती हैं। लोग जहां जगह दिखी वहीं गाड़ी खड़ी कर देते हैं। सब्जी लेकर पहुंचने वाली मालवाहक गाड़ियां भी रास्ते में खड़ी कर दी जाती हैं जिससे आवागमन बाधित होता है।

थोक सब्जी व्यापारियों को नगर पालिका परिषद ने दुकानें बनाकर बेची हैं पर अव्यवस्था के चलते व्यापारी भी लाखों की दुकान खरीदकर परेशान हो रहे हैं क्योंकि समुचित सुविधा व्यवस्था न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

त्योहार में पनपी अव्यवस्था: डहरिया

नपा परिषद के सीएमओ जीडी डहरिया ने कहा कि सब्जी मंडी में अव्यवस्थित पार्किंग, प्रसाधन और पेयजल की समुचित व्यवस्था है। कोई समस्या है तो आपके माध्यम से जानकारी मिली है। त्योहार की छुट्टी की वजह से हो सकता है कि अव्यवस्थित हो गया होगा।

प्रसाधन जाने के रास्ते पर लगा रहता है जाम

प्रसाधन के लिए अस्थायी व्यवस्था निगम परिषद ने जरूर कर रखी है पर प्रसाधन आने-जाने वाला मार्ग पर गाड़ियों के अव्यवस्थित खड़े होने के कारण मार्ग बंद हो जाता है। इससे लोगों को समस्या होती है और गंदगी के चलते लोग इस्तेमाल करने से भी कतराते है‌ं।

तिल्दा-नेवरा. थोक सब्जी मंडी में बेतरतीब खड़ी गाड़ियां।

सब्जी मंडी में लोगों ने बताया कि पेयजल की स्थायी व्यवस्था न होने के कारण पानी खरीदना पड़ता है जो अतिरिक्त व्यय है। मंडी में पानी की मशीन तो लगी है पर सिर्फ दिखाने के लिए। नगर पालिका परिषद ने सब्जी मंडी में पीने का पानी उपलब्ध कराने मशीन लगाई है पर लाखों की मशीन कोई काम की नहीं है। इसका उपयोग अब व्यापारी सामान रखने के लिए कर रहे हैं।

पानी की मशीन पर रख रहे सामान
खबरें और भी हैं...