- Hindi News
- National
- Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Officers Of Congress Officials Angry In Closed Room Meeting
अफसरों ने बंद कमरे में की बैठक नाराज हुए कांग्रेस के पदाधिकारी
राजिम| 12 मार्च को मुख्य सचिव आरपी मंडल, मुख्य वनसंरक्षक राकेश चतुर्वेदी, पर्यटन सचिव पी अलबलगन 12 बजे अचानक राजिम पहुंचे और विश्राम गृह में बैठक कर भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन कर निरीक्षण किया।
राजिम में सभी अधिकारी करीब एक घंटे तक रहे पर कांग्रेस के किसी पदाधिकारी को इसकी सूचना नहीं दी, न ही नगर पंचायत अध्यक्ष को। इससे कांग्रेसी नाराज हैं। बैठक विश्रामगृह के बंद कमरे में की जिससे कि वहां की बातें बाहर न जा पाए। मीडिया को भी इससे दूर रखा गया। उल्लेखनीय है कि बैठक और दौरा के मुख्य बिंदु राम गमन वन मार्ग स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने के थे।
वरिष्ठ साहित्यकार काशीपुरी कुंदन को विशेष रुप से राम गमन वन मार्ग के नक्शे और जानकारी देने के लिए बुलाया गया था लेकिन उनसे किसी तरह की चर्चा नहीं की गई
और वह चुपचाप बैठे रहे। आला अधिकारियों की बैठक को गोपनीय रखे जाने को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पचा नहीं पा रहे हैं।
बताया जाता है कि कोरोना वायरस का डर इन अधिकारियों में साफ दिखा, वे भीड़ नहीं चाहते थे। कुछ लोगों से मिले पर उन्होंने हाथ मिलाने से इंकार करते हुए गले मिलने को कहा। राकेश चतुर्वेदी ने जिला कांग्रेस के महामंत्री विकास तिवारी से हाथ मिलाने की बजाए गले लगने को कहा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैसाखूराम साहू ने कहा कि उन्हें अधिकारियों के आने की
खबर नहीं थी। इसी तरह विकास तिवारी ने भी कहा कि उन्हें भी कोई खबर नहीं थी।