- Hindi News
- National
- Palari News Chhattisgarh News Only Party Members Clash With Each Other To Become Members
सदस्य बनने पार्टी के लोग ही एक-दूसरे से भिड़े
जनपद पंचायत पलारी में सभापति चुनाव को लेकर गुरुवार देर रात तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। समिति के सदस्य बनने कांग्रेस और भाजपा के सदस्य आपस में ही चुनाव लड़ गए। सभापति के लिए एक में भाजपा का कब्जा तो बाकी में 5 में कांग्रेस का कब्जा रहा। मतदान सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक हुआ पीठासीन अधिकारी एसडीएम लवीना पांडेय ने सभी विजियी सभापतियों को प्रमाणपत्र दिए।
जनपद पंचायत में गुरुवार को 6 विभाग के सदस्यों और सभापति का चुनाव हुआ। हर विभाग में सभापति सहित कुल 5 सदस्यों का चुनाव हुआ जिसके लिए कुल 25 सदस्यों ने मतदान किया। ज्ञात हो कि पलारी जनपद पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा है, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष दोनों कांग्रेस से हैं। एक माह पहले हुए चुनाव में खिलेंद्र वर्मा जनपद अध्यक्ष बने तो मनोज आडिल उपाध्यक्ष। दोनों को 17-17 वोट मिले थे बीजेपी को 8 मत। सामान्य प्रशासन विभाग के पदेन सभापति अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा होंगे जबकि शिक्षा विभाग के पदेन सभापति उपाध्यक्ष मनोज आडिल होंगे। अध्यक्ष के अधीन सभी 25 सदस्य आते हैं इसलिए उनके विभाग की समिति में सारे सदस्य मान्य होते हैं, अलग से समिति सदस्य नहीं होते।
गुरुवार को हुए सभापति चुनाव में सदस्यों के बीच आम सहमति नहीं बन पाने से सभी एक दूसरे के खिलाफ ही लड़ गए। ज्यादातर सदस्य समिति का सदस्य बनने जोर आजमाइश करते देखे गए। कृषि विभाग में 9 लोग सदस्य बनने के लिए लड़े तो वहीं वन विभाग में 10 लोगों ने चुनाव लड़ा। स्वास्थ एवं महिला बाल विकास में 11 लोगों ने, इसी तरह शिक्षा विभाग में 6, संचार विभाग में 7, सहकारिता विभाग में 7, स्वच्छता विभाग में 6 लोगों ने चुनाव लड़ा। सबसे दिलचस्प बात ये रही कि सभी समितियों में दो या तीन लोगों को बराबर मत मिलने से टॉस के जरिए सदस्य चुना गया। सभी समितियों में भाजपा के सदस्यों ने अपना स्थान बना लिया तथा सभी समिति के सदस्य चुने गए। वहीं सभापति के लिए एकमात्र विभाग महिला बाल विकास में चुनाव हुआ, दोनों ही कांग्रेस सदस्य आपस में लड़े जिसमें पूर्णिमा महेश्वरी विजयी हुई जबकि टिकेश्वरी वर्मा हार गईं। बाकी सभापति निर्विरोध चुने गए। वहीं भाजपा की हेमा साहू भी सहकारिता एवं उद्योग विभाग का सभापति बनने में सफल रहीं।
पाण्डुका अंचल से लोग दो सभापति बने
पाण्डुका| जनपद उपाध्यक्ष की पद पर जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 से निर्वाचित होकर गौरव मिश्रा ने कब्जा किया। वहीं अध्यक्ष पद आदिवासी सीट आरक्षण होने से पाण्डुका अंचल से किसी ने दावेदारी नहीं ठोकी। गुरुवार को सभापति का चुनाव हुआ, जिसमे फिर एक बार पाण्डुका अंचल के क्षेत्र क्रमांक 2 के पोंड जनपद सदस्य रजनी सतीश चौरे को वन सभापति बनाया गया। साथ ही क्षेत्र क्रमांक 3 के जनपद सदस्य बूंदा साहू को महिला बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सभापति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि कुरुद जनपद सदस्य नर्मदा चेतन साहू टॉस में हार जाने से सभापति नहीं बन सकी। रागिनी और बूंदा को सभापति बनाए जाने पर ताम्रध्वज शर्मा, चूड़ामणि साहू, सतीश चौरे, गजेंद्र साहू, नागेश तिवारी सहित आदि मित्रों ने हर्ष जताया है।
तोषी बनीं सहकारिता व उद्योग विभाग की सभापति
खरोरा| जनपद पंचायत तिल्दा के क्षेत्र क्रं .18 (पचरी) की नवनिर्वाचित जनपद सदस्य तोषी सुनील मनहरे को सहकारिता एवं उद्योग विभाग की सभापति बनाया गया है। उनकी नियुक्ति पर छड़िया के सरपंच आशीष पंकज वर्मा, पचरी के सरपंच अभिषेक वर्मा, नहरडीह के सरपंच विजय वर्मा, कुम्हारी सरपंच सविता जांगड़े, आलेसुर सरपंच करण बघेल, आनंद मनहरे, गुलाब दास चेलक, हेमलाल जोशी आदि ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
सभापति पद पर मेलाराम की दूसरी, प्रीति जायसवाल की तीसरी पारी
कसडोल| मेलाराम साहू एवं प्रीति जायसवाल लगातार दूसरी और तीसरी बार सभापति बने जबकि पहली बार जनपद पंचायत पहुंचे अंजीव जायसवाल, अमरीका बाई, सुनीता साव सभापति निर्वाचित हुए हैं। सभापति निर्वाचित होने पर उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की एवं रंग गुलाल लगाकर बधाइयां दी ।
जनपद पंचायत कसडोल के सभाकक्ष में 12 मार्च को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन अधिकारी एसडीएम टीसी अग्रवाल ने जनपद पंचायत कसडोल की स्थायी समितियों के सभापति के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। सबसे पहले समितियों के सदस्यों का चयन किया गया उसके बाद संबंधित समिति के सदस्यों द्वारा सभापति का निर्वाचन किया गया ।
इसमें मेलाराम साहू लगातार दूसरी बार संचार एवं संकर्म समिति के सभापति चुने गए और प्रीति जायसवाल महिला एवं बाल विकास के तीसरी बार सभापति चुनी गईं। इसके अलावा पहली बार जीतकर आईं निर्मला साहू वन स्थायी समिति की सभापति, अंजीव जायसवाल सहकारिता समिति के सभापति, अमरीका बाई कृषि स्थायी समिति की सभापति एवं सुनीता साव को स्वच्छता समिति सभापति बनाई गईं। मेलाराम साहू एवं अंजीव जायसवाल के सभापति बनने पर उनके समर्थकों में खासा उत्साह है और दोनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
निर्मला साहू
अंजीव
मेलाराम साहू
पूर्णिमा
प्रवीन
ईश्वरी
हेमा साहू
भूपेंद्र साहू
चरण दास
शिक्षा विभाग
उपाध्यक्ष मनोज आडिल सभापति पदेन
समिति सदस्य : तुलसी डहरिया, सेवती साहू, चरण धृतलहरे, राधिका कलिहारी।
कृषि विभाग
प्रवीण धुरंधर निर्विरोध सभापति निर्वाचित
समिति सदस्य: दीपक नायक, तुकाराम साहू, भूपेंद्र साहू, पूर्णिमा महेश्वरी।
संचार विभाग
भूपेंद्र साहू सभापति निर्विरोध निर्वाचित
समिति सदस्य: बृजबाई वर्मा, लखनलाल ध्रुव, दीपक साहू, नरोत्तम बंजारे।
सहकारिता एवं उद्योग विभाग
हेमा साहू सभापति निर्विरोध निर्वाचित
समिति सदस्य: पूर्णिमा महेश्वरी, खिलेश्वरी साहू, रानी सोनवानी, लखनलाल ध्रुव।
वन विभाग
चरणदास धृतलहरे सभापति निर्विरोध निर्वाचित
समिति सदस्य: कुसुम लता ध्रुव, भारती वर्मा, गंगोत्री कुर्रे, बृजबाई वर्मा।
स्वच्छता विभाग
ईश्वरी बांधे सभापति निर्विरोध निर्वाचित
समिति सदस्य: कुसुमलता ध्रुव, भारती वर्मा, दीपक साहू, सेवती साहू।
महिला एवं बाल विकास विभाग
पूर्णिमा महेश्वरी सभापति निर्वाचत
समिति सदस्य: कौशिल्या जायसवाल, टिकेश्वरी वर्मा, गंगोत्री कुर्रे, नरोत्तम बंजारे।
चुनाव में चुने गए समिति सदस्य एवं सभापति व सदस्य इस प्रकार हैं:-
प्रीति जायसवाल