पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khrora News Chhattisgarh News Pledge Given To Increase Interest In Reading Among Children

बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने दिलाई शपथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छुरा ग्रामीण| पोड़ संकुल के शासकीय माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला कुटेना में राज्यव्यापी पठन कौशल अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए महिलाओं एवं पालकों की बैठक हुई। इसमें पठन कौशल अभियान को सफल बनाने सभी को शपथ दिलाई गई। ज्ञात हो कि राज्य सरकार के मंशानुरूप 1 से 30 अप्रैल तक राज्यव्यापी पठन कौशल का आयोजन किया गया है। डीईओ भोपाल तांडे एवं जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर ने कहा कि पठन कौशल अभियान का आयोजन सभी प्राथमिक शालाओं में आयोजित किया जाना है।

कोठीगांव संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा ने बताया कि इस पठन कौशल अभियान का उद्देश्य 30 दिनों में महिला निर्णायकों के सहयोग से कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों में उनके स्तर अनुरूप पठन कौशल विकसित करना है। पोड़ संकुल समन्वयक संतोष साहू ने कहा कि राज्यव्यापी पठन कौशल अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पालकों की शत प्रतिशत भागीदारी एवं सहयोग आवश्यक है। गांव की महिलाओं को निर्णायक रखने का निर्णय लिया गया। शपथ विनोद सिन्हा एवं संतोष साहू ने दिलाई। कार्यक्रम में कोठीगांव के संकुल समन्वयक विनोद सिन्हा, पोड़ समन्वयक संतोष साहू, प्रधानपाठक द्वय किशन साहू, धनेश धीवर, शिक्षक अखिलेश, तोमन साहू, दीपा वर्मा, त्रिलोक साहू, अन्नू महिलांग, कुसुम सिंह, डागेश्वरी साहू, उमा भारती, लक्ष्मी साहू, मंजू साहू, भुनेश्वरी साहू, सुनीता साहू, रामेश्वरी बाई समेत अन्य मौजूद थे।

छुरा ग्रामीण. कुटेना स्कूल में शपथ लेते हुए बच्चों के पालक।
खबरें और भी हैं...