पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tilda News Chhattisgarh News Pledge Of Security Was Administered At Baikunth Plant

बैकुंठ संयंत्र में सुरक्षा की शपथ दिलाई गई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में 4 से 10 मार्च तक सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। इसके तहत जागरूकता लाने के उद्देश्य से संयंत्र के कर्मचारियों अौर छात्र-छात्राओं के बीच सुरक्षा व सावधानी से संबंधित पोस्टर व नारा प्रतियोगिता हुई। 9 मार्च को समापन पर संयंत्र के मेन गेट सुरक्षा प्रार्थना कर सुरक्षा शपथ दिलाई गई अौर पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यूनिट हेड अनिष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में 2-2 =0 के सिद्धांत को बताया कि कोई भी कार्य चाहे संयंत्र हो, घर, व्यवसाय, निर्माण क्षेत्र हो, आदि सभी जगहों पर कार्य करने से पूर्व दो मीटर दूर रहकर, दो मिनट उस कार्य एवं कार्य की दशा-दिशा का विचार कर संभावित खतरे और जोखिम का आंकलन करे। सुनियोजित ढंग से कार्य करे। एेसा करने से निश्चित है कि कोई भी दुर्घटना नहीं होगी।

सुरक्षा विभाग के प्रमुख अजय चतुर्वेदी ने कहा कि बैकुंठ सीमेंट में दुर्घटनाओं में कमी हुई है। जिसका श्रेय सभी श्रमिकों के जागरूक होकर सुरक्षित काम करना बताया। संयंत्र में बीते वर्ष में शून्य दुर्घटना का लक्ष्य पूरा करने वाले पावर प्लांट, पैकिंग प्लांट, लाई स्टोन, क्रेसर, माइंस, सिविल, स्टोर, टाइम आफिस को यूनिट हेड ने बेस्ट अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में अरूण गौर, बीपी मिश्रा, जय सिंघानिया, विवेक बघेल, कुलदीप साहू, गोविंदा पोद्दार, हेमंत साहू, जीके अवस्थी, भंवर सिंग आदि के अलावा स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

नगर के चौक-चौराहों पर 38 आधुनिक कैमरे से निगरानी


भास्कर न्यूज|तिल्दा-नेवरा

आधुनिक तकनीकी की मदद से नगर की निगरानी के लिए तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने जनसहयोग से थाना क्षेत्र में वायरलेस कैमरे
लगाए हैं। इसकी मदद से घटना, दुर्घटना की स्थिति में पुलिस को त्वरित सूचना मिल रही है साथ ही वास्तविकता को जांचने में मदद मिल रही है।

नगर में चौक-चौराहे अौर अन्य स्थानों पर कुल 38 वायरलेस कैमरे लगाए गए है, जिसमें उच्च स्तर की साउंड रिकार्डिंग भी होती है। इससे पुलिस को बड़ी मदद मिलती है। इसका कंट्रोल रूम थाना परिसर में बनाया गया है, जिस पर पुलिस की नजर हर वक्त रहती है। थाना प्रभारी ने बताया की वायरलेस कैमरे को लगाने के लिए नगर के व्यवसायिक संगठनों ने सहयोग किया और क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों ने भी आगे आकर व्यवस्था बनाने के लिए मदद की है, जिससे अभी कुल 38 कैमरे लग गए हैं। इसके अलावा और अधिक स्थानों पर कैमरे की निगरानी में रखने के लिए संख्या बढ़ाई जाएगी।

समितियों में निर्विरोध
चुने गए सभापति


भाटापारा| जनपद पंचायत में गुरुवार को सभापति का निर्विरोध निर्वाचन जनपद के सभागार में जनपद अध्यक्ष संगीता साहू, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि केतुमान साहू, पीठासीन अधिकारी एसडीएम महेश सिंह राजपूत, जनपद पंचायत सीईओ एसके कंवर की उपस्थिति में हुआ। शिक्षा स्थायी समिति उपाध्यक्ष सुरेंद्र यदु, कृषि स्थायी समिति में चैतन्य मधु, दीपक वर्मा, संचार तथा संकर्म समिति शकुंतला रमाशंकर पटेल, सहकारिता एवं उद्योग पाली बाई दिवाकर, खेल एवं युवा कल्याण नरेंद्र यादव, कौशल उन्नयन एवं स्वरोजगार व वन शैल कुमारी नेताम, महिला एवं बाल कल्याण तथा स्वास्थ्य सुमित्रा परमेश्वर वर्मा, स्वच्छता शारदा गोलू गुप्ता सभापति चुने गए। इसके अलावा सभी समितियों में 5-5 सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

तिल्दा-नेवरा. अल्ट्राटेक बैकुंठ सीमेंट संयंत्र में सुरक्षा की शपथ लेते कर्मी।

चौराहे पर लगा कैमरा।
खबरें और भी हैं...