पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Poets Made The Farewell Ceremony Memorable In Buckley

बकली में विदाई समारोह को कवियों ने बनाया यादगार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजिम| ग्राम बकली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 11वीं के बच्चों ने विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नीलकमल साहू ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा बच्चों की विदाई को यादगार बनाने के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अंचल के कवि मकसूदन साहू, बरीवाला, रोहित कुमार माधुर्य, श्रवण कुमार साहू ने शिरकत की। कवि मकसूदन साहू बरीवाला ने कोकाकोला बाय बाय के माध्यम से प्रेरित करते हुए स्वदेशी जागरण पर बल दिया तो कवि रोहित कुमार माधुर्य ने पति-प|ी की नोंक झोंक पर लाजवाब कविता पढ़कर लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया। कवि श्रवण कुमार साहू ने देशभक्ति, युवाशक्ति और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर रचना पढ़कर छात्रों को सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
खबरें और भी हैं...