- Hindi News
- National
- Chhura News Chhattisgarh News Police Personnel Took Out Flag March Said Celebrate The Festival In Peace
पुलिस के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च, कहा- शांति से मनाएं त्योहार
मैनपुर. नगर में मार्च पास्ट करते मैनपुर पुलिस के जवान।
मैनपुर| नगर में सोमवार को पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च कर लोगों को होली का त्यौहार शांति, सौहाद्रपूर्वक मनाने की अपील की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, डीएसपी पुलिस मुख्यालय गरियाबंद टीआर कंवर, एसडीओपी पुलिस मैनपुर रूपेश कुमार डांडे के नेतृत्व में मैनपुर पुलिस के जवान मुख्य बस स्टैंड होते हुए साप्ताहिक बाजार परिसर, फारेस्ट काॅलोनी होते हुए वापस थाना पहुंचे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने कहा सभी संवदेनशील स्थानों और चाैक-चैराहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों, सड़क पर हुड़दंग करने वालों को पुलिस नहीं बख्सेगी। इस दाैरान टीअाई मैनपुर भूषण चन्द्राकर, एएसआई सुरेश निषाद, नंदकुमार नेताम, डोलामनी सिदार, प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा, लकेश्वर निषाद, संजू कुंजाम, संजय ध्रुव, माधव साहू, कन्हैया यादव सहित नक्सल आपरेशन टीम व पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
तिल्दा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : तिल्दा नेवरा| होली पर्व पर शांति बनाए रखने के लिए नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोमवार को टीआई शरद कुमार चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च पास्ट किया।