पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Devbhog News Chhattisgarh News Police Will Take Action If Posted Things That Hurt

आहत करने वाली बातें पोस्ट की तो पुलिस करेगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व पर शांति बनाए रखने के लिए रविवार को शांति समिति की बैठक देवभोग थाना परिसर में हुई, जिसमें पुलिस ने आहत करने वाले पोस्ट से बचने की अपील की। बैठक में थाना प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने एसपी एमआर आहिरे के निर्देशों को अवगत कराते हुए सोशल मीडिया में संयमित व्यवहार करने की बात कही।पहली बार ऐसा हो रहा है कि पुलिस को शांति व्यवस्था बनाने के लिए सोशल मीडिया पर नियंत्रण करना पड़ा है।

थाना प्रभारी ने कहा कि व्यक्ति विशेष समूह या किसी सामाजिक स्तर पर आहत करने वाले पोस्ट सोशल मीडिया में डाल कर बुरा न मानो होली है लिखना नहीं चलेगा। आहत की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी, इससे बचें। नायब तहसीलदार कृष्णमूर्ति दीवान ने भी जबरन रंग लगाने, मास्क का उपयोग, हुड़दंग करने या सड़कों पर नशे की हालत में बाइक चलाने से बचने की अपील की।

भाटापारा में 5 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई: भाटापारा। शहर थाने में शनिवार की देर शाम शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें जनप्रतिनिधि सहित आम जनता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। होली पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भाटापारा शहर में 10 पेट्रोलिंग पॉइंट बनाया गया। शराब पीकर गाड़ी चलाने व हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। टीआई महेश ध्रुव ने बताया कि 5 मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई है।

हुड़दंग किया तो जाना पड़ेगा जेल : पलारी| पुलिस थाना पलारी में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक हुई। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने कहा कि शराब के नशे में गाड़ी चलाने व हुड़दंग करने वालों को सीधे जेल जाना पड़ेगा। तहसीलदार इंद्रा मिश्रा ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि होली पर्व को शांति से मनाने सभी लोग गांव में लोगों को समझाएं। लोगों ने गांवों में और मुख्य सड़क पर पुलिस पेट्रोलिंग करने का सुझाव दिया। नायब तहसीलदार कुणाल पांडेय ने कहा कि गांव में कुछ लोग होली जलाने के नाम पर हरे पेड़ भी काट देते हैं, जो गलत है।

खबरें और भी हैं...