पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Principal In Charge Of Higher Secondary School And Netam Shiksha Ratna Award

हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रभारी प्राचार्य कदम और नेताम शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय हरिहर हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रभारी प्राचार्य उत्तरा कदम एवं महेश राम नेताम को गत दिनों धमतरी के अंबेडकर भवन में सम्मानित किया गया। उत्तरा प्रारंभ से ही बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देती रही हैं। साथ ही उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए हैं।

सामाजिक क्षेत्र में वे अपने मराठा समाज की संरक्षक भी हैं। उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए ही उन्हें सावित्री बाई फूले शिक्षा र| अवार्ड से सम्मानित किया गया। नेताम शिक्षा जगत में आते ही छात्र हित में अनेक कार्य किए हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर उन्होंने क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया है। उनके उल्लेखनीय कार्यों के कारण ही उन्हें बाबा साहेब डॅा. अंबेडकर फैलोशिप अवार्ड से नवाजा गया। सम्मानित
किए जाने पर एफके दानी, संध्या शर्मा, बीएल चतुर्वेदी, अशोक साहू, महेश वर्मा, विजय गिलहरे, लता साहू, नीलम साहू, लीना देवंागन, शिवनंदन देवंागन, महेश कंसारी, संतोष छाबड़ा, प्रवीण पटेल, दुर्गेश बंजारे, अविनाश बघेल, तोषराम ध्रुव, सुनीता वर्मा, मधुमिता मंडल, अश्वनी साहू, बल्लू देवंागन, विनोद साहनी, आलोक सिंह ठाकुर, योगेश साहू, बालकृष्ण साहू एवं भुवन अवसरिया सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

नवापारा राजिम. धमतरी में शिक्षा र| अवार्ड से सम्मानित शिक्षक।
खबरें और भी हैं...