पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Puran And Tej Bai Were Given The Responsibility Of The President Of Kosria Yadav Samaj In Rajim Zone

पूरन व तेज बाई को राजिम परिक्षेत्र कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष की दी गई जिम्मेदारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज राजिम परिक्षेत्र की बैठक रविवार को सामुदायिक भवन में हुई, जिसमें नए पदाधिकारियों का चुनाव आपसी सहमति से किया गया। इसमें संरक्षक शिवचरण यादव राजिम, पंचम यादव धुरसा, देवनारायण यादव सेंमराडीह, अध्यक्ष पुरन लाल यादव राजिम, उपाध्यक्ष गुहन यादव कौंदकेरा, नरहर यादव पथर्रा, सचिव राजकुमार यादव बासीन, सहसचिव विजय यादव राजिम, कोषाध्यक्ष सुखसागर यादव जेंजरा, संगठन प्रभारी भरत यादव पोखरा, शंभू यादव धमनी, गैंद राम यादव परतेवा, समाजसेवक भेख राम यादव हथखोज, गोविंद यादव रोहिना को बनाए गए।

परिक्षेत्र के महिला संगठन का भी गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष तेज बाई यादव जेंजरा, उपाध्यक्ष कांती बाई यादव देवरी, सचिव गौरी यादव सेंमराडीह को नियुक्त की गई। बैठक में वार्षिक आय-व्यय सहित समाज को संगठित करने के साथ समाज के विकास कार्यों में सहयोग की भावना एवं विकसित समाज बनाने आदि विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अजय यादव, प्रदेश सचिव व महानगर रायपुर अध्यक्ष माधव कुंवर सिंह यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश यादव, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश कुमार यादव, महानगर रायपुर उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, महानगर सचिव शिवकुमार यादव, प्रचार मंत्री किशन लाल यादव सहित राजिम परिक्षेत्र के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोसरिया यादव समाज राजिम परिक्षेत्र के चुने गए पदाधिकारी।
खबरें और भी हैं...