तेज हवा के साथ हुई बारिश, तिलहन चौपट
खरोरा| शनिवार की सुबह 4 बजे तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। इसके कारण जगह-जगह पानी भर गया। वहीं दूसरी तरफ बेमौसम बारिश से खरीफ और सब्जी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खास कर चना, मसूर, आलसी, तिल आदि तिलहन भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। सब्जी भाजी को भारी नुकसान हुआ है। खासतौर टमाटर की फसल लगभग चौपट हो गई है।