- Hindi News
- National
- Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Rainstorms Uprooted Trees Dryer Of Rice Mill Collapsed Roof Of Warehouse Was Blown
आंधी-बारिश से पेड़ उखड़े, राइस मिल का ड्रायर गिरा, गोदाम की छत उड़ी
विभिन्न द्रोणिका के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश और आंधी से गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि अचानक आए तेज बवंडर ने नगर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। इसके साथ ही बारिश शुरू हो गई, कुछ ही पलों में पारागांव घोंट मार्ग पर अनेक पेड़ों की मोटी शाखाएं जमींदोज हो गईं। इसी मार्ग पर स्थित साई हनुमंत इंडस्ट्रीज का भारी भरकम ड्रायर धराशायी हो गया। उस समय इसमें 15 सौ कट्टा धान सुखाया जा रहा था। वहां कार्य कर रहे कर्मचारी जान बचाने बाहर की ओर भागे।
इंडस्ट्रीज के कुछ आगे हरि ओम राइस मिल के गोदाम का छत भी उड़ गई। संचालक सुनील धामेजानी ने इस विपदा से लगभग एक करोड़ रुपए के नुकसान की जानकारी दी है। गनीमत रही कि किसी क्षेत्र से जनहानि की खबर नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अनेक कच्चे घर और छप्पर उड़ने की जानकारी मिली है। पौन घंटे की इस आपदा से रबी फसल के साथ सब्जी बाड़ियों को भी नुकसान उठाना पड़ा है।
आधी रात आए बवंडर से गिर पड़ा हनुमंत इंडस्ट्रीज का ड्रायर।