पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Ramayana Sammelan At Chaubebandha Beltukari Artery Arand And Coma From 10 April

चौबेबांधा, बेलटुकरी, धमनी, अरंड और कोमा में रामायण सम्मेलन 10 अप्रैल से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजिम. बैठक में शामिल 5 गांव के रामायण मंडली के सदस्य।

राजिम| बेलटुकरी में रविवार को 5 गांव के रामायण मंडली की बैठक आयोजित की गई, जिसमें चौबेबांधा, बेलटुकरी, धमनी, कोमा, अरन्ड में 10 से 12 अप्रैल तक रामायण सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया गया।

इस मौके पर प्रदेश के ख्याति प्राप्त मानस मंडलियों को आमंत्रित किया जाएगा। संयोजक विजय साहू, पारख दास साहू, बसंत साहू, कौशल साहू, भरत लाल साहू, सावंत साहू ने बताया कि प्रस्तुति देने वाले प्रत्येक मंडली को पुरस्कृत किया जाएगा। माधव साहू, संतोष कुमार सोनकर, खेलन साहू ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो गई है।
खबरें और भी हैं...