- Hindi News
- National
- Bhatgaon News Chhattisgarh News Ramoji Mungeli39s Team Is First In The Fag The Team Of Thakikapa In Second Place
फाग में रामोजी मुंगेली का दल प्रथम ठकरीकापा की टीम दूसरे स्थान पर
सर्व समाज युवा संगठन मुंगेली द्वारा आयोजित होली मिलन और ब्रजवासी फागगीत में 25 दल शामिल हुए। इसमें रामोजी मुंगेली के दल ने प्रथम और ठकरीकापा के दल ने दूसरा स्थान व नवागांव (चीनू) के दल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
गौरतलब है कि नगर में फाग गायन का आयोजन 50 साल से अधिक समय से किया जा रहा है। होली मिलन व फाग गायन प्रतियोगिता सामुदायिक भवन में दोपहर 12 बजे से देर रात तक चली। इसमें चकरभाठा, निरजाम, धरमपुरा, टेढ़ाधौरा, धपई, फदवानी, सेमरसल, मोहतरा, छुईया, मोहतरा तेली, भैसामुड़ा, ठकरीकापा, नवागांव चीनू, भटगांव, पुरान, करही, दामापुर, छतौना, खेकतरा, बाधामुड़ा, नवागांव घु और मुंगेली के साथ 25 दलों ने फाग का गायन कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष संतूलाल सोनकर ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने इस आयोजन को अच्छा कदम बताया। विशिष्ट अतिथि नितेश भारद्धाज ने यह आयोजन युवाओं को संस्कृति से जोड़ने वाला बताया। प्रतियोगिता में राधा-कृष्ण की झांकी भी प्रस्तुत की थी। 6 सदस्यीय निर्णायक दल में रणजीत सिंह, राकेश गुप्त निर्मल, नंद कुमार सिंह, दिलीप यादव, धनीराम यादव, विनोद देवागंन रहे। प्रतियोगिता में गिरीश शुक्ला, प्रेम आर्य, शैलेष पाठक, विक्रम मोहले, अनिल सोनी, संतूलाल सोनकर, आत्मासिंह ़क्षत्री, मोहन भोजवानी, राणाप्रताप सिंह, सुनील पाठक, मोहन मल्लाह, प्रवीण वैष्णव, आकाश परिहार, आनंद देवांगन, विनोद देवांगन, हरिकपूर सिंह का सहयोग रहा।
25 दल हुए थे शामिल, स्पर्धा के ये रहे विजेता
प्रतियोगिता में गायन वादन, वेशभूषा, झूला कवित्त, अनुशासन पर अंक अनुसार मुंगेली रामोजी टीम ने 170 अंक पाकर प्रथम स्थान अर्जित किया। टीम को 7 हजार 101 रुपए व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। ठकरीकापा टीम ने 160 अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे। इन्हें 5 हजार 101 रुपए और शील्ड मिला। तृतीय स्थान पर रही नवागांव चीनू की टीम ने 150 अंक अर्जित किए। इन्हें 3 हजार 101 रुपए और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।