- Hindi News
- National
- Bhatapara News Chhattisgarh News Ravindra Became The President Of Shankeshwar Temple Trust
शंखेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने रविंद्र
भाटापारा| श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर मूर्ति पूजक संघ ट्रस्ट का गत दिनों चुनाव हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से रविंद्र जैन (टाटिया) को मुख्य ट्रस्टी अध्यक्ष अौर उपाध्यक्ष राजेंद्र गोलछा, सचिव अजय राखेचा, सचिव राजकुमार चोपड़ा, कोषाध्यक्ष अखिलेश जिंदाणी एवं कार्यकारिणी में खेमजी मोता, ज्ञान चंद टाटिया, राकेश टाटिया व राहुल चौरडिया को चुना गया। इस अवसर पर आगामी महावीर जयंती व मंदिर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम मनाने पर भी चर्चा की गई।