- Hindi News
- National
- Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Sankalp Will Advance Family And Society
संकल्प... परिवार व समाज को आगे बढ़ाएंगे
राजिम| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सामाजिक संस्था शाश्वत महिला संगठन समिति के तत्वावधान में स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ के सभागार में समारोह हुअा। इसमें समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धा पालकर ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि परिवार के साथ समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास करते रहेंगे। विजेता देवानी ने कहा कि एक स्त्री अपने हर रिश्ते मां, बेटी, बहन, प|ी का कर्तव्य निभाते हुए समाज सुधार का कार्य कर सभी को जागृत कर अपने पथ पर अग्रसर होती हैं एवं नारी शक्ति का परिचय देती है। सीमा शर्मा ने कहा कि हर एक महिला दुर्गा ,सरस्वती और लक्ष्मी का रूप होती हैं। रमा भोसले ने नारी शक्ति पर कविता पाठ किया। इस मौके पर संस्था की संरक्षक भारती महाडिक, अनुपमा ठाकुर, श्यामा अग्रवाल, राशि अग्रवाल, सुअंजना उपाध्याय, सविता शर्मा, सुनीता शर्मा, संध्या शर्मा, नीतू साहू, ममता यादव, लता दुबे, सरिता ठाकुर, भारती पटेल, केसर शर्मा आदि उपस्थित थे।