- Hindi News
- National
- Bhatapara News Chhattisgarh News Savita Said Face Difficult Situations Make Your Own Identity
सविता बोलीं- कठिन परिस्थितियों से जूझें, अपनी अलग पहचान बनाएं
भाटापारा. कृषि विज्ञान केंद्र में महिला दिवस पर एकजुट हुई महिलाएं।
भाटापारा| कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा द्वारा वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अंगद सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि खपराडीह के सरपंच लक्ष्मण दास मानिकपुरी ने महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मितानीन जयश्री टंडन ने की। उन्होंने महिलाओं को चहारदीवारी से बाहर निकलकर आगे आने के लिए प्रेरित किया। पोषण सुरक्षा और कुपोषण से बचाव के बारे में बताया।
कार्यक्रम प्रभारी सविता राजपूत ने महिलाओं को हर कठिन परिस्थितियों में अपनी अलग पहचान बनाने की बात कही, ताकि वे अपने जिले, राज्य एवं देश का नाम रोशन कर सकें। प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. साक्षी बजाज ने कहा कि समाज में हर एक महिला सम्मान की पात्र है। कार्यक्रम में उन्नतशील महिला कृषक कनक कुर्रे, फूलमत, ज्योति, कौशल, मालती, तामेश्वर ने कृषि के क्षेत्र में आगे आने के लिए अपने अनुभवों को साझा किया। महिलाओं के लिए खो- खो और कुर्सी दौड़ आदि का आयोजन किया गया। कुर्सी दौड़ में कनक कुर्रे प्रथम, बाल कुंवर द्वितीय और रोहिणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।