- Hindi News
- National
- Palari News Chhattisgarh News Son Tests His Father After Performing Last Rites
पिता का अंतिम संस्कार कर बेटे ने दी परीक्षा
पाण्डुका| छुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलझर में बीमारी के चलते एक पिता का निधन हो गया। एक तरफ पिता की मौत और दूसरी तरफ उनकी अंतिम इच्छा ऐसे में उस बेटे के लिए उस समय कोई भी फैसला लेना आसान नहीं था। लेकिन बेटे ने साहस का परिचय देते हुए पिता की अर्थी को कंधा देकर अंतिम संस्कार करने के बाद बीए द्वितीय वर्ष का अंग्रेजी का पेपर दिया। नागेश साहू आर्यभट्ट महाविद्यालय कोपरा में बीएम सेकंड ईयर का छात्र है। बुधवार की रात रायपुर में उसके पिता रिखी राम साहू का निधन हो गया था। नागेश अपने पिता के चार बेटों में सबसे छोटा है, इसलिए उसने ही सारी रस्म निभाई।