- Hindi News
- National
- Palari News Chhattisgarh News State Teachers Association Submitted Memorandum Regarding Demands
प्रदेश शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
फिंगेश्वर| संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से भेंटकर प्रदेश शिक्षक संघ ने समयमान वेतनमान, समस्त पदों पर पदोन्नति, न्यायालयीन प्रकरण से पदोन्नत प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला को पदोन्नति तिथि से आर्थिक लाभ देने सहित समस्त प्रकार के लंबित प्रकरणों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष सोहन लाल सेन, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत साहू ने गरियाबंद की समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, रायपुर के पदाधिकारी, प्रतिनिधि मंडल भी उपस्थित रहे।