पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhatapara News Chhattisgarh News Storm At Bhatapara At 6 In The Morning Hundreds Of Trees Uprooted Towers Fell

सुबह 6 बजे भाटापारा में तेज बारिश के साथ तूफान, सैकड़ों पेड़ उखड़े, टॉवर गिरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेड़ गिरने से लड़की घायल, रायपुर रेफर

भाटापारा व आसपास सुबह 6 बजे के करीब आए आंधी-तूफान और ओलों के साथ हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई। भाटापारा सब्जी मंडी में टिन के शेड उखड़ गए। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सिर्फ 15 मिनट के आंधी-तूफान से सैकड़ों की संख्या में बिजली के खंभे उखड़ गए वहीं कई पॉवर लाइन टॉवर भी गिर गए। एक टॉवर मिल पर ही गिरा जिससे बड़े बड़े लोहे के सांचे मुड़ गए। सैकड़ों की संख्या में पेड़ धराशायी भी हुए। इससे नगर में 6 घंटे बिजली बाधित रही वहीं कई ग्रामीण इलाकों में खबर लिखे जाने तक बिजली नहीं आई थी

पेड्री गांव से खबर मिली है कि पेड़ एक 17 वर्षीय लड़की पर पेड़ गिरने से वह घायल हो गई है। उसे भाटापारा के निजी हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। लड़की के हाथ और पैर बुरी तरह से फैक्चर हो गए है जिसके मद्देनजर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार की सुबह 6 बजे तेज गरज के साथ आंधी बारिश ने जो कहर बरपाया उससे लोग स्तब्ध रह गए। यह तबाही का मंजर करीब 15 मिनट तक रहा लेकिन हवा की गति इतनी तेज थी कि सब कुछ इतनी देर में ही तहस नहस हो गया। तूफान में शहर सहित ग्रामीण अंचल में बिजली के सैकड़ों पोल और तीन बडे टॉवर उखड़ गए जिससे शहर कि बिजली व्यवस्था लगभग 6 घंटे तक बाधित रही।

रेल इंजन में आग, चालक की सतर्कता ने बचाया

इस दौरान टेहका के पास रेल लाइन के किनारे पेड़ गिर गया और तोरपोलीन का टुकड़ा उड़कर ट्रेन के इंजन में फंस गया जिससे आग लग गई। वहां से गुजर रही कर्मभूमि एक्सप्रेस आग की चपेट में आते-आते बची। उसके इंजन में फंसकर तोरपोलीन का टुक़ड़ा स्पार्किंग से जलने लगा। चालक ने तुरंत ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिसके बाद बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रेन करीब घंटे भर वहां खड़ी रही। मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

गुरुवार को गरज के साथ आए आंधी तूफान और ओलों के साथ हुई बारिश ने ऐसा कहर बरपाया कि लोगों की सांसें थम गईं। चारों ओर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच मुंबई से कामाख्या गुवहाटी जाने वाली सुपर फास्ट ट्रेन कर्मभूमि एक्सप्रेस भाटापारा रेलवे स्टेशन से 5 किलोमीटर दूर टेहका फाटक के पास से गुजर रही थी। इंजन के उपर स्पार्क होने से तारपोलिन धू-धूकर जलने लगा।

घटना की सूचना स्टेशन मैनेजर को दी गई जिसके बाद तुरंत बचाव दल घटना स्थल पहुंचा। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी केपी गुर्जर अपने स्टाफ व रेलवे के ओएचई इलेक्ट्रिक सेक्शन के कर्मचारी वहां पहुंचे और फायर सेफ्टी की मदद से आग पर काबू पाया।

आंधी से परीक्षा के लिए लगे टेबल-कुर्सी अस्त-व्यस्त

बिजली विभाग को 20 लाख का नुकसान

कॉलेज में सुबह 7 बजे साइंस के परीक्षार्थियों का पेपर था लेकिन आंधी बारिश से वे भी प्रभावित हुए । बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र कार्तिक वर्मा ने बताया कि इस तूफान से परीक्षा के टेबल कुर्सी बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गए वहीं कालेज भवन की खिड़की के कांच ओले पानी व तेज हवा से टूटकर बिखर गए। इसके चलते परीक्षा देने गए परीक्षार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कई छात्रों ने गीले कपड़ो से ही परीक्षा दी।


भाटापारा. तूफान थमने के बाद कर्मभूमि एक्सप्रेस
के इंजन का सुधार कार्य करते रेलवे कर्मचारी।

इस दौरान शहर के 13 फीडर व ग्रामीण के 60 फीडर पूरी तरह प्रभावित रहे। इस तबाही में बिजली विभाग को लगभग 20 लाख रुपए की क्षति का अनुमान लगाया गया है। सुबह अचानक आए इस तूफान से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर होर्डिंग पोस्टर के चिथडे उड़ गए। अंचल में पहली बार इस तरह का मंजर लोगों को देखने को मिला जबकि पूरे बरसात भर इतनी गति से आंधी तूफान नहीं आया था।


भाटापारा. तेज हवा से उखड़ा बिजली का टाॅवर मिल के भवन पर गिर गया।
खबरें और भी हैं...