- Hindi News
- National
- Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Strong Women Empowered Society Program In Brahmakumari God University Today
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में सशक्त नारी-सशक्त समाज कार्यक्रम आज
भाटापारा| प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में रविवार की शाम 5:30 बजे से स्थानीय सेवा केंद्र भाग्य विधाता भवन गांधी मंदिर वार्ड में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति की गौरव गाथा, सशक्त नारी-सशक्त समाज विषय पर कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में नारी शक्ति को सशक्त बनाने संबंधी वक्तव्य ब्रह्मा कुमारीज संस्थान की राजयोग शिक्षिका बहनों द्वारा प्रवचन दिया जाएगा। मंचासीन अतिथि भी अपना-अपना वक्तव्य देंगे। कार्यक्रम में गीत-संगीत होगा। वहीं संस्था द्वारा सात दिवसीय महिला सशक्तिकरण शिविर रोज सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक आयोजित है। यह जानकारी राजयोग शिक्षिका बीके मंजू ने दी है।