कुपोषण दूर करें सुपरवाइजर: एसडीएम
स्थानीय जनपद पंचायत के सभागार में शुक्रवार को सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की समीक्षा बैठक एसडीएम अंकिता सोम ने ली। बैठक में ब्लॉक एंव अनुभाग स्तर पर चल रहे सरकारी कार्यों व शासन की योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से विभागवार समीक्षा की गई।
दोपहर के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी सुपरवाइजरों की बैठक लेकर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने कुपोषण दूर करने के संबंध में निर्देश दिए गए। बैठक में मत्स्य विभाग ने जानकारी दी कि शासन की योजना अंतर्गत मत्स्य पालन के लिए पात्र हितग्राहियों को मछली पालने का समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है और मछली बीज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही तालाब बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
इस मौके पर जनपद पंचायत सीईअो नरसिंह ध्रुव, एडिशनल सीईओ दिनेश शांडिल्य, मनरेगा अधिकारी राजकुमार कुंजाम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर गोपाल ध्रुव, आसिफ खान, पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार धुर्वा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
नलकूप खनन के लिए नया प्रस्ताव बनाए
वन विभाग अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों और ग्रीष्म काल में जंगल में लगने वाली आग के बचाव के लिए पहले से पूरी तरह तैयारी करने का निर्देश एसडीएम ने दिया। साथ ही जंगल के भीतर तालाबों में जहां ट्यूबवेल की व्यवस्था हो, वहां पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वन्य प्राणियों के साथ जंगलों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने कहा गया है। कृषि विभाग द्वारा निर्माण अधीन कूप का तत्काल पूरा कराने के निर्देश अन्य जल स्रोतों के उचित रख रखाव के साथ नलकूप खनन के लिए नया प्रस्ताव देने का निर्देश दिए हैं।
मैनपुर. जनपद पंचायत के सभागार में विभागीय बैठक लेतीं एसडीएम।