स्वचछता... युवाओं ने चलाया सफाई अभियान
तिल्दा नेवरा| ग्राम पंचायत सरारीडीह में नवनिर्वाचित पंचायत के साथ 80 युवाओं का एक समूह युवा शक्ति गठित किया किया गया। सभी युवाओं ने गांव के कामों में सहयोग का संकल्प लिया। युवा शक्ति टीम ने ग्राम के मुख्य मार्ग में दशकों से जमा कचड़ा को साफ किया। युवाओं ने कहा गांव की असामाजिक तत्वों का भी पूर्ण रूप से सफाया किया जाएगा।