पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dongridih News Chhattisgarh News The Dead Body Of A Youth Was Found The Family Feared Murder

युवक की लाश मिली, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कसडोल| घर से अचानक गायब हुए 23 वर्षीय युवक की लाश खदान में तैरती मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है क्योंकि युवक तैरना जानता था और उसके चेहरे पर खून एवं सीने पर चोट के निशान थे। कसडोल तहसील क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह ( बरपाली ) में 1 मार्च को सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब युवक शत्रुहन पिता संतोष साहू की लाश गांव के ही पत्थर खदान में तैरती मिली। शत्रुहन की मां सहोदरा बाई, दादी कंवलमति, चाचा ललित कुमार, जनपद सदस्य रामगोपाल साहू सहित ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जुआ खेलने का आदी था। उसका किसी से किसी तरह का विवाद नहीं था। 27 फरवरी को रात 9 बजे किसी का मोबाइल पर फोन आया और बात करते हुए वह घर से बाहर निकला था और गांव के ही रवि, त्रिभुवन, संतोष,
पुरुषोत्तम, भुवनेश्वर, राजदीप एवं शुभम के साथ जुआ खेलते देखा गया था। रात को 10.30 बजे
राजदीप के साथ घर की ओर जाते हुए देखा गया था।

हालांकि राजदीप अपने घर आ गया था लेकिन शत्रुहन घर नहीं लौटा। अचानक 1 मार्च को सुबह खदान में उसकी लाश तैरती मिली। मृतक के चेहरे पर खून एवं सीने पर चोट के निशान थे जिसे देखकर परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
खबरें और भी हैं...