- Hindi News
- National
- Gariyaband News Chhattisgarh News The Selection Competition For State Level Senior Athletics On 12th
राज्यस्तरीय सीनियर एथलेटिक्स के लिए चयन स्पर्धा 12 को
राजिम| छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए गरियाबंद जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा चयन स्पर्धा 12 मार्च को सुबह 10 बजे से शासकीय राजीव लोचन काॅलेज राजिम खेल मैदान में रखी गई है। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष शरद पारकर ने बताया कि इस चयन प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग में 20 से 23 वर्ष एवं 23 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी दो वर्ग में भाग ले सकते हैं। इसमें लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेक, हैमर थ्रो, पैदल चाल व दौड़ शामिल हैं।