- Hindi News
- National
- Nayapara Rajim News Chhattisgarh News The Team Of Semradih And Khapradih Reached The Final Of Volleyball
वाॅलीबॉल के फाइनल में पहुंची सेमराडीह व खपराडीह की टीम
वाॅलीबाॅल के फाइनल में पहुंचने वाली सेमराडीह व खपराडीह की टीम।
सुहेला| श्री ग्रामीण खेल महोत्सव के 7वें दिन वाॅलीबाॅल का सेमीफाइनल मुकाबला सुहेला व सेमराडीह और चुचरूंगपुर व खपराडीह के बीच हुआ।
इसमें सेमराडीह व खपराडीह ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को 2-0, 2-0 हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके पूर्व खेले गए अंतिम क्वालीफाई मैच में सुहेला की टीम ने नवापारा टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। विजयी टीमों के कप्तान आशीष वर्मा (सेम्हराडीह) और चंद्रप्रकाश (खपराडीह) ने श्री ग्रामीण खेल महोत्सव के आयोजन की प्रशंसा की। मैच के दौरान बड़ी संख्या में टीमों के समर्थक, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।