- Hindi News
- National
- Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Think Positive To Achieve Success Narayan
सफलता पाने पॉजीटिव सोचें: नारायण
नवापारा राजिम| जीवन के अनेक अनोखे ज्ञान रंगों से सजाने, स्वयं की सत्यता को जानने एवं सहजता से जीवन में खुशियों का रंग भरने का पर्व होली है।यह विचार ब्रह्माकुमार नारायण भाई ने ओम शांति कॉलोनी के ब्रम्हाकुमारी सभागृह में आयोजित होली मिलन समारोह में कही।
उन्होंने बताया कि सफलता हासिल करने सदा श्रेष्ठ विचार रखो। भगवान ने बहुत बार समझाया है कि पॉजिटिव सोचो।
हर परिस्थिति दो प्रकार के विचार उत्पन्न कर सकती है। निगेटिव भी और पॉजिटिव भी, ये आप पर निर्भर होता है। कार्यक्रम में हेमंत साहू, बिसाऊ, जितेंद्र देवांगन, रामकुमार भाई, शंकर भाई, शहडोल से रेशमा बहन, कोपरा से लेखनी बहन व श्याम नगर से पूजा तथा अनेक गणमान्य मौजूद थे।
नवापारा राजिम. होली मिलन समारोह में उपस्थित महिलाएं व बच्चे।