पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khrora News Chhattisgarh News To Change Society We Have To Change Our Thinking First Damini

समाज को बदलने खुद की सोच को पहले बदलना होगा: दामिनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज, दामिनी का सम्मान हुआ।

खरोरा| एएएफटी विश्वविद्यालय खरोरा के छात्रों ने महिला दिवस पर सोच बदलो समाज बदलेगा अभियान के तहत दामिनी सेन से मुलाकात की। इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वह हाथ न होते हुए भी पैरों द्वारा पेंटिंग बनाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराई है। दामिनी की सुंदर लिखावट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में उन्हें सम्मानित किया। दामिनी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। जो लोग हाथों से नहीं कर पाते वह उन्होंने पैरों से कर दिखाया।

दामिनी का कहना है कि इस पृथ्वी पर कुछ भी असंभव नहीं है। यदि कुछ कर गुजरने की क्षमता हो तो समाज आपको कई नजरों से देखता है, लेकिन ऐसी स्थिति में आपको धैर्य और साहस के साथ काम करना चाहिए। इस महिला दिवस पर उन्होंने संदेश दिया कि समाज को बदलने के लिए पहले स्वयं की सोच को सही करना होगा, तभी हम देश की समृद्धि और विकास की ओर अग्रसर हो सकेंगे। एएएफटी विश्वविद्यालय के छात्रों ने शॉल व श्रीफल देकर दामिनी सेन का सम्मान किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्र वाणी, अरुण नागर, अविनाश दुबे, संतोष स्वर्णकार उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं...