पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Training Make Children Sanskarswan

प्रशिक्षण... बच्चों काे संस्कारवान बनाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरोरा| स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय खरोरा में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य के व्यक्तित्व का विकास करते हुए बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए जोर दिया गया। आचार्यों के लिए आयोजित अभ्यास वर्ग में आचार्य मूलशंकर मनहरे ने प्रार्थना व गीत वंदना अभ्यास कराया। भारत लाल वर्मा ने वार्षिक परीक्षा के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य अश्वनी पाटकर ने वार्षिक परीक्षा पर बनने वाले सभी आलेख पूरा करने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षा के अंतर्गत समता, व्यायाम आदि का अभ्यास संजय वर्मा व प्राचार्य ने कराया।
खबरें और भी हैं...