पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोबाइल लूटने की कोशिश, फिर चाकू से हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पलारी| शराब भट्टी के सामने मछली बेच रहे युवक की जेब से मोबाइल लूटने वाले 6 युवकों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना शाम 6 बजे की है। इसके बाद पुलिस ने तत्परता से पतासाजी की और रात 9.40 बजे 6 युवकों को खरोरा के पास गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी का नाम नीरज वर्मा बताया जा रहा है, शेष 5 के नाम पता नहीं चल पाए हैं।

शराब दुकान के सामने मछली बेचने वाला ग्राम बलौदी निवासी युवक युवाकांत बंजारे पिता स्वर्गीय महेशराम बंजारे शुक्रवार को शाम 6 बजे लगभग शराब भट्टी के सामने मछली बेचकर घर जा रहा था। इसी दौरान 6 लोग कार में शराब दुकान पहुंचे और शराब लेकर युवाकांत की जेब से उसका मोबाइल लूटने लगे। युवाकांत ने मना किया तो उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इसके बाद इलाज के दौरान युवाकांत ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल, एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल सहित सहित बड़ी संख्या में पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस को चश्मदीद लोगों ने बताया कि कार में 6 लोग थे, कार का नंबर सीजी 04 एचके 9017 है। इसी आधार पर पुलिस ने संबंधित थानों को सूचना देकर सतर्क किया और सूचना मिलने पर खरोरा के पास आरोपियों को धर दबोचा।

गिर्रा में भी किया था विवाद पलारी भट्टी में हत्या करने वाले कार सवार युवकों ने गिर्रा गांव के पास एक युवक से भी झगड़ा किया जिसका उसके घर वालों ने पीछा करते हुए काफी दूर तक दौड़ाया। उसने पुलिस के बताया कि इसके बाद वे पलारी की तरफ भागे थे।

मृतक युवाकांत
खबरें और भी हैं...