लावारिस मिली नाबालिग को परिजन को सौंपा
गिधौरी/टुण्डरा| बलौदाबाजार जिले अंतर्गत थाना गिधौरी के कुम्हारी मार्ग शीतबाब मंदिर के पास शनिवार सुबह 8 बजे लावारिस नाबालिग बच्ची मिली। पतासाजी करने पर नाबालिग लड़की के भाई परसराम पाटले पिता भजन लाल पाटल साकिन देवरीकला ने गिधौरी थाना में उपस्थित होकर बताया कि नाबालिग लड़की उसकी बहन जानकी पाटले है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण वह घर से बिना बताए चली गई थी जिसकी पतासीजी की जा रही थी। सोशल मीडिया से जानकारी मिलते ही वह थाने पहुंचा और पहचान बताने पर पुलिस ने 10 बजे नाबालिग को परिवार को सौंप दिया।