- Hindi News
- National
- Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Viva Team Tested Children39s Health
चिरायु टीम ने बच्चों की सेहत जांची
कोपरा नवापारा. स्कूल में बच्चों का चेकअप करते हुए डॉक्टर।
कोपरा नवापारा| राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम की चिरायु टीम ने क्षेत्र के चयनित स्कूलों में से एकमात्र चयनित निजी प्रयास पब्लिक स्कूल कोपरा में शुक्रवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।
स्कूल में नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण चिरायु टीम के डॉक्टरों ने किया। इस दौरान सभी बच्चों को सुरक्षा ही बचाव के मद्देनजर कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी दी गई। टीम ने स्कूल भवन का निरीक्षण कर शिक्षकों को स्वच्छता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए आयोजित इस शिविर में जिन बच्चों में स्वास्थ्य गत कमियां पायी गईं, उनके पालकों को बुलाकर बच्चों के खान-पान व देखभाल का आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। चिरायु टीम में डॉ. देवेंद्र बंजारे, डॉ. स्वाति मिश्रा, क्षमा शर्मा, पुन्नी खाण्डे सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।