- Hindi News
- National
- Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Will Take Meaningful Initiative Towards Saving Water Forest Land And Environment Bhupendra
जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण बचाने की दिशा में सार्थक पहल करूंगा: भूपेंद्र
कसडोल| जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के वन स्थायी समिति के नवनिर्वाचित सभापति भूपेंद्र विक्रांत साहू के प्रथम नगर आगमन पर युवा कांग्रेस जिला सचिव विमल अजय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मानस पाण्डेय एवं वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष दीवान विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं के स्वागत से गदगद निर्वाचित सभापति विक्रांत ने कहा कि आज मैं जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, इसका सारा श्रेय कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को जाता है। शासन के मंशा के अनुरूप जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण बचाने की दिशा में सार्थक पहल करते हुए मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।
13 मार्च को जिला पंचायत के स्थायी समितियों का निर्वाचन जिला पंचायत सभागार में हुआ। 10 स्थायी समितियों में से कसडोल ब्लॉक के शेख अलीमुद्दीन कृषि स्थायी समिति के सभापति, गोरेलाल साहू सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति के सभापति, भूपेंद्र विक्रांत साहू वन स्थायी समिति के सभापति तथा कविता लहरे कौशल विकास एवं उन्नयन समिति के सभापति निर्वाचित हुए हैं। वन स्थायी समिति के सभापति निर्वाचित होने के बाद भूपेंद्र, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मानस एवं वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष के साथ जब नगर पहुंचे तो स्थानीय विश्राम गृह के पास युवा कांग्रेसियों ने जिला सचिव के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ कार्तिक यादव, हरीराम कैवर्त्य, राजू जायसवाल, ईश्वर यादव, बसंत श्रीवास, सुयश तिवारी, रामप्रसाद वर्मा, रामशंकर पटेल, अशोक पटेल, भूपेश साहू, अभिषेक कुर्रे, सीतेश चौहान, राहुल सिद्धांत, वेदांत साहू आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।
वन स्थायी समिति के नवनिर्वाचित सभापति का स्वागत करते युवक कांग्रेसी।