पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Women Doing Excellent Work In Society Honored

समाज में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाएं सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार रखतीं समूह की महिलाएं।

गरियाबंद| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्वावलंबन संस्था द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समाजहित और जनहित के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही महिलाओं का सम्मान किया गया।

स्थानीय मंगल भवन गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नपा अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, ममता राठौर, पूर्व पार्षद पूर्णिमा तिवारी, पूर्व एल्डरमैन बिन्दु सिन्हा, मंजूलता गुप्ता, पार्षद नीतू देवदास, पुष्पा साहू, गिरजा मिश्रा, पदमा साहू, सहा प्राध्यापक ममता देवांगन, शिक्षिका अंजली सिंग, सविता, प्राची कुटारे अादि का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सखी सेंटर की संरक्षण अधिकारी लता पटेल व किरण पांडेय भी मौजूद थीं। संंबंधित खबर पेज 18 पर...
खबरें और भी हैं...