पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अच्छा काम करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राधाकृष्ण मंदिर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को केशरवानी महिला समिति ने शक्ति दिवस के रूप में मनाया।

इस दौरान संरक्षक वत्सला केशरवानी, छग प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता गुप्ता, प्रदेश विशिष्ट सलाहकार अंजनी केशरवानी, प्रमिला गुप्ता, अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महिला महासभा राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री व पूर्व अध्यक्ष मुंगेली महिला समिति व संरक्षक जया गुप्ता, विशिष्ट सलाहकार ज्योति गुप्ता, रमा गुप्ता, शुभलक्ष्मी केशरवानी को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सपना गुप्ता और सचिव सीमा गुप्ता ने महिलाओं को सम्मानित किया। इस दाैरान वत्सला ने नारी पर कविता सुनाई, जया ने कहा कि हम महिलाओं को स्वयं ही आगे बढ़ना होगा। अपने सपनों को साकार करने विचारों को गति देनी होगी और ये तभी संभव होगा, जब नारी स्वयं को सिद्ध करने की ठान लें। अध्यक्ष सपना आैर सीमा ने कहा कि स्त्री न सिर्फ समाज बल्कि परिवार की भी धुरी होती है। ज्योति ने शायरी प्रस्तुत की। अमिता व पदमा ने गीत प्रस्तुत किए। सावित्री ने भजन, रिंकी ने शायरी, मनीषा ने कविता, विभा ने भाषण की प्रस्तुति दी। नगर तरुण सभा अध्यक्ष रवींद्र गुप्ता व सचिव अभिषेक गुप्ता ने भी महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में धनेश्वरी गुप्ता, अलका गुप्ता, संध्या गुप्ता, सविता गुप्ता, साधना गुप्ता, सौरभ केशरवानी, गोविंद केशरवानी, सूरज केशरवानी, प्रिंस गुप्ता, राजा गुप्ता, दीपक केशरवानी आदि उपस्थित रहे।

आयोजन के दौरान मौजूद महिलाएं व अन्य।

मुंगेली| थाना निरीक्षक पीपी लकड़ा ने थाना में पदस्थ महिला आरक्षक मनीषा पटेल को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान थाना पुलिस परिवार उपस्थित रहा। लकड़ा सहित सभी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

सेतगंगा में महिला आरक्षकों को किया सम्मानित
खबरें और भी हैं...