पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News Women Of Commando And Bihan Group Honored In Shyamnagar

श्यामनगर में कमांडो व बिहान समूह की महिलाएं सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजिम| ग्राम पंचायत श्यामनगर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के विकास और स्वावलंबन पर चर्चा की गई। इस मौके पर कमांडो दल एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिलाओं काे प्रतीक चिह्न एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति व सामाजिक स्वतंत्रता में शिक्षित महिलाओं की भूमिका उतनी ही अहम है जितनी पुरुषों की। महिलाएं आत्मबल, आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन से अपनी सभी जिम्मेदारी निभाती हैं। वर्तमान में महिला को अबला नारी मानना गलत है। आज की नारी पढ़ लिखकर स्वतंत्र है, अपने अधिकारों के प्रति सजग भी है।

अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत सभापति जगदीश साहू ने कहा कि नारी ने हमेशा से परिवार संचालन का उत्तरदायित्व संभालते हुए समाज निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उपसरपंच नवीन साहू ने कहा कि महिलाएं समाज की केंद्र बिंदू है। इनका सम्मान और योग्यता, संघर्ष, प्रतिभा को छुपाया नहीं जा सकता।सरपंच दुर्गा छन्नू साहू ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन पंच राजू शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि छन्नू साहू, उपसरपंच नवीन साहू, सचिव सुरेंद्र साहू, केशकुमार साहू, पवन साहू, दीपिका साहू, जितेंद्र साहू, मैदान साहू, सोमनाथ साहू, आशा वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

राजिम. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को श्यामनगर में महिलाओं का सम्मान करते पंचायत प्रतिनिधि।
खबरें और भी हैं...