- Hindi News
- National
- Chhura News Chhattisgarh News Women Said Worship Of Helika Dry Water Save Water
महिलाअाें ने की हाेलिका की पूजा कहा- सूखी हाेली खेल पानी बचाएं
स्कूल में शिक्षकों ने बच्चों के साथ खेली सूखी होली
सुहेला| स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुहेला में बच्चों के साथ शिक्षकों ने होली खेली। संस्था प्रधानपाठक राजेश कुमार मानसरोवर ने होली पर्व की महत्ता बताई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया। वरिष्ठ शिक्षिका डॉली ध्रुव ने नशापान को सामाजिक अभिशाप बताते हुए इसके दुष्प्रभाव से अवगत कराया।
खरोरा. पारंपरिक परिधान में होलिका की पूजा करने पहुंचीं महिलाएं।
खरोरा| नगर में सोमवार को 10 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। सुबह महिलाओं ने कंडे की माला होली में चढ़ाकर पूजा की और फेरा लगाकर सुख, शांति की कामना की। दुकान पारा चौक के पास होलिका स्थल पर पूजा करने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। शाम को 8 बजे होली जलाई गई।
वर्षा, मीनू, पूनम, निशा आदि महिलाओं ने कहा कि पानी बचाने के लिए तिलक लगाकर ही होली खेलें। युवा इसको और बढ़ावा दें। सुखी होली से ही सही सम्मान मिलता है। होली के मौके पर अपनी खुशियों को एक-दूसरे से बांटना चाहिए। इसके लिए रंगों की कोई आवश्यकता नहीं है।