पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rawan News Chhattisgarh News Women39s Counseling Center Started In The District Helmet Awareness Rally Started

जिले में महिला परामर्श केंद्र शुरू, निकाली हेलमेट जागरूकता रैली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिस समाज में महिलाएं सशक्त, मजबूत और जागरूक होती हैं वही समाज आगे बढ़ता है। ये बात एसपी सूरज सिंह परिहार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कही। जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं, समाज सेवियों एवं पढ़ने वाली छात्राओं का कार्यक्रम पुलिस नियंत्रण कक्ष में किया। साथ ही महिला परामर्श केंद्र का उद्घाटन किया गया।

एसपी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिलाओं को समाज का सबसे जरूरी अंग बताया और कहा कि स्वस्थ समाज के लिए महिला सशक्तिकरण बहुत आवश्यक है। इस मौके पर उन्होंने नए जिले में पदस्थ सभी महिला कर्मचारियों और अधिकारियों पर स्वयं की लिखी कविता भी सुनाई और पुलिस विभाग में कार्यरत महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें बधाई दिए। नए जिले में महिला परामर्श केंद्र का विधिवत उद्घाटन प्रतिभा पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया। इस मौके पर एसडीएम मयंक चतुर्वेदी, अशोक वाडेगावकर, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी गौरेला पेण्ड्रा आए हुए अतिथि एवं जिले के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। परिवार परामर्श केंद्र पुलिस नियंत्रण कक्ष में स्थापित किया गया है, जहां महिलाओं से संबंधित समस्याओं का निदान और महिलाओं के परिवारों को परामर्श भी दिया जाएगा। इसके बाद सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने महिलाओं, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने झंडी दिखाकर गौरेला एवं पेंड्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना किया।

ग्राम पंचायत हरदी गोबरी में किया महिलाओं का सम्मान


मस्तूरी| ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत हरदी गोबरी में महिला सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। सरपंच दीपक बंजारे के नेतृत्व में, पंचों व ग्रामवासियों ने साथ में मिलकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। जिसमें पंचायत की सबसे बुजुर्ग महिला को नारियल से व फूलों के हार से सम्मानित किया गया। महिलाओं को जागरूक करने की व एकजुट रहने की संकल्प लिया गया। सरपंच दीपक ने पंचायत से लड़की का नवोदय में चयन होने पर 2051 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

महिला कानून से मिला महिलाओं को उनका वाजिब हक: हर्षिता


तखतपुर| भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तखतपुर में महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्षिता पांडे राष्ट्रीय महिला आयोग सलाहकार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नूरीता प्रदीप कौशिक पूर्व जनपद अध्यक्ष ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में ललिता कश्यप जनपद सदस्य, चमारीन बघेल जनपद सदस्य, सहोदरा यादव जनपद सदस्य,अमेरिका साहू पार्षद, प्रतिभा देवांगन पार्षद, पुष्पा रात्रे पार्षद, सुरेखा सिंह, सीमा यादव, कौशल्या साहू, मालती यादव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में 15 वार्ड से आईं सभी बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया गया। हर्षिता ने कहा कि कानून के द्वारा महिलाओं को विशेष रूप से समानता का अधिकार दिया गया है। उनके लिए बनाए गए कानूनों से उन्हें उनका वाजिब हक मिल रहा है।

ग्राम बचरवार में गांव के युवा संगठन ने महिलाओं का किया सम्मान


भास्कर न्यूज |पेड्रा

महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम बचरवार में गांव के युवा संगठन ने ग्राम की महिलाओं तथा महिला संगठनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष आशा बबलू मराबी ने की तथा कार्यक्रम अध्यक्ष ग्राम पंचायत बचरवार के सरपंच चंद्रभान सिंह कंवर रहे। मुख्य वक्ता दुर्गा गुप्ता रहीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमकुंवर अजीत श्याम, मरवाही जिला पंचायत सदस्य पुषपेश्वरी अर्जुन ठाकुर, पेण्ड्रा जनपद उपाध्यक्ष जीवन सिंह राठौर, मरवाही ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, बचरवार जनपद सदस्य श्रद्धा तिवारी, मरवाही जनपद उपाध्यक्ष अजय राय, रमेश साहू, विष्णु सोनी, हर्ष गोयल, शुभम मिश्रा थे। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि आशुतोष दुबे ने किया। कार्यक्रम में हेमकुंवर अजीत श्याम की ओर से गांव के देवी चौरा के मंदिर विकास के लिए 21 हजार रुपए की घोषणा, पुष्पेश्वरी अर्जुन ठाकुर की ओर से साउंड सिस्टम के लिए 30 हजार रुपए की घोषणा तथा मनोज गुप्ता के प्रयास से सांसद जनसंपर्क निधि से 10 हजार रुपए दुर्गा चौरा समिति की महिला मंडली को वाद्ययंत्र के लिए घोषणा की गई।

आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी अलग पहचान बना रही हैं: रजनीश

साड़ी भेंट कर किया सम्मानित

बेलतरा| एकल अभियान एवं ग्राम पंचायत बेलतरा के संयुक्त तत्वाधान में विश्व महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया। यहां कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रजनीश सिंह एवं जनपद उपाध्याय विक्रम सिंह का बेलतरा पंचायत में स्वागत किया। मालूम हो कि विधायक की मांग पर सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में मरीजों की बेहतर सुविधा एवं अस्पताल की रखरखाव के लिए 21 लाख देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी अलग पहचान बना रही हैं। अपना मुकाम खुद तय कर रही हैं। जनपद उपाध्याय विक्रम सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया की ज्यादातर महिलाएं पुरुषों पर निर्भर नहीं है। इसीलिए महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ही आज दिन विश्व महिला दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।

कार्यक्रम में महिला का सम्मान करते हुए अतिथि।

महिला दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

ग्रामीण अंचल ग्राम बिटकुली में विश्व महिला दिवस कार्यक्रम हुआ। जिसमें लगभग 160 महिलाएं व ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस आयोजन को छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक महासंघ व सत्यम सेवा मण्डल ने सभी उपस्थित महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश देवरस, चंद्रकांत, देवेंद्र शर्मा, बाल गोविंदा अग्रवाल, डॉ. राम देव, राम स्नेही पांडेय, एचपी पांडेय, मनोहर, राघवेंद्र सत्येंद्र कौशिक, बिटकुली के पूर्व सरपंच हरीगीर गोस्वामी मौजूद रहे। एचपी पांडेय ने वरिष्ठ महिलाओं को साक्षर बनाने के लिए शिक्षक को प्रति माह 500 रुपए देने की घोषणा की।
खबरें और भी हैं...