पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nayapara Rajim News Chhattisgarh News World Glaucoma Week Advised To Have Regular Eye Examinations

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह... आंखों की नियमित जांच करवाने की सलाह दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तिल्दा-नेवरा| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8 से 14 मार्च तक नेत्र रोग विश्व ग्लूकोमा (काचबिंदू) सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्लूकोमा के संबंध में जानकारी दी गई और 40 से अधिक आयु के लोगों को आंखों की नियमित जांच करवाने की सलाह दी गई। शनिवार को समापन अवसर पर जिला अस्पताल रायपुर से पहुंचीं डॉ. निधि ने कहा कि ग्लूकोमा के लक्षण सामान्य व स्पष्ट होते हैं पर जानकारी के अभाव में इससे आंखों की रोशनी जा सकती है जो पुनः प्राप्त नहीं की जा सकती। नेत्र सहायक अधिकारी प्रवीण शर्मा ने कहा कि दृष्टि का दायरा कम होना ग्लूकोमा का लक्षण है, अधिक नंबर का चश्मा व आंखों में चोट की वजह से भी ग्लूकोमा हो सकता है, जिसे कांचबिंद भी कहा जाता है। कार्यक्रम में बीएमअो डॉ. आशीष सिन्हा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रायपुर डॉ. रवि, आर पांडे, दीनबंधु शर्मा एवं समस्त स्टाफ मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...