- Hindi News
- National
- Balod News Chhattisgarh News 024 More Recovery Than Last Year 7260 Quintal Sugar Production Less Than Target
पिछले साल से 0.24% ज्यादा रिकवरी, लक्ष्य से 7260 क्विंटल शक्कर का उत्पादन कम
आखिरकार गन्ने की कमी के चलते शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जिले के एकमात्र शक्कर कारखाना करकाभाट में पेराई बंद कर दी गई है। पेराई बंद होने की औपचारिक घोषणा कारखाना के अफसरों व संचालक बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों की उपस्थिति में की गई।
हालांकि एक दिन पहले ही प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक पीतांबर ठाकुर ने दावा करते हुए कहा था कि 15 मार्च तक पेराई चलेगी लेकिन गन्ने की कमी के चलते ऐसा नहीं हो पाया। तर्क दे रहे हैं कि जहां से गन्ना पहुंचना था, वह गुरुवार रात में ही पहुंच गया। जिसकी पेराई होली के पहले डंप गन्ने के साथ की गई। इस बार बालोद के अलावा धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव जिले से भी गन्ना पहुंचा है। प्रबंधन के अनुसार कार्यक्षेत्र में आने वाले जिले के 1120 किसानों ने गन्ना बेचा है। इस सत्र का अंतिम पेराई के लिए प्रबंधन की ओर से पहले ही तिथि तय की गई थी।