पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dallirajhara News Chhattisgarh News 1666 Cases Of Irregular Tickets On The Same Day

एक ही दिन में अनियमित टिकट के 1666 प्रकरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव|नागपुर मंडल रेलवे ने शहर के स्टेशन में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। 8 मार्च को चले इस अभियान में विभाग ने एक ही दिन में अनियमित टिकट के 1666 प्रकरण बनाए। इसमें 3 लाख 95 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। रेलवे के अफसरों ने बताया कि समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र तिवारी की अगुवाई में 28 गाड़ियों की जांच की गई।
खबरें और भी हैं...