डौंडी. खरीदी केन्द्र में धान का तौल करते हुए कर्मचारी व अन्य।
डौंडी|समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन डौंडी क्षेत्र के सभी फड़ों में धान की आवक अच्छी रही। वहीं सोसायटियों में कोचिया के धान को रोकने लिए प्रशासन ने निगरानी के साथ छापेमारी की।
सोमवार को डौंडी में करीब 50 किसानों ने 1790 क्विंटल 40 किलो धान बेचा। भर्रीटोला में 32 किसानों से 980 क्विंटल, आमाडुला में 10 किसानों से 483 क्विंटल 20 किलो, घोटिया में 9 किसानों से 364 क्विंटल 80 किलो धान की खरीदी की गई।
तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे ने डौंडी क्षेत्र के गुदुम, कुंआगोंदी, भर्रीटोला, साल्हे, आमाडुला का निरीक्षण किया। घोटिया, मंगलतराई का नायब तहसीलदार नितिन ठाकुर निगरानी कर रहे हैं।