- Hindi News
- National
- Balod News Chhattisgarh News 60 Farmers From 5 Villages Are Making Herbal Gulal
5 गांवों के 60 किसान बना रहे हैं हर्बल गुलाल
इस होली जिले में भी पलाश के फूलों से प्राकृतिक गुलाल बनाने का काम शुरू हो गया है। अब अन्य वनांचल जिले की तर्ज पर बालोद में भी लोग हर्बल गुलाल से होली खेलेंगे। इसके साथ ही जंगलों में बड़ी मात्रा में पाए जाने वाले पलाश (टेसू) के फूलों का भी संरक्षण होगा। जो गर्मी में पहले पतझड़ की तरह गिर कर नष्ट हो जाते थे, उन्हें अब सहेज कर गांव के किसान हर्बल गुलाल तैयार करेंगे।
इस नए प्रोजेक्ट पर जिले के 5 गांव के 60 किसानों व महिलाओं ने काम भी शुरू कर दिया है। पिछले दिनों चरोटा में उन्हें कृषि विभाग के माध्यम से हर्बल गुलाल बनाने की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग देने के लिए कबीरधाम जिले के ग्राम जोराताल की मां दुर्गा महिला किसान अभिरुचि समूह से सुशीला धुर्वे व मोहन पटेल पहुंचे थे।
इन गांवों से हुई शुरुआत: बालोद क्षेत्र में चरोटा, डौंडीलोहारा में मनकी, डौंडी में भरीटोला, गुरुर में डढारी, गुंडरदेही में देवगहन से हर्बल गुलाल बनाने की शुरुआत हुई है। पुरुष जंगलों से फूल इकट्ठा करके लाते हैं और महिलाएं उन्हें घर में ही उनसे हर्बल गुलाल बना रही।