- Hindi News
- National
- Sambalpur News Chhattisgarh News 97 Crore Will Provide Drinking Water Facility Of 63 Crore 103 Km Road Will Be Made From
97 करोड़ से मिलेगी पेयजल की सुविधा 63 करोड़ रु. से बनेगी 103 किमी सड़क
क्षेत्र में 7 ग्रामीण सड़कों का जीर्णोंद्वार, नई सड़क का निर्माण कुल 63 करोड़ की राशि प्रधानमंत्री सड़क योजना में मंत्री अनिला भेड़िया ने शामिल कराया है। नलजल योजना से 25 पंचायतों में 97 करोड़ की विकास राशि उपलब्ध करा कर विकास कार्य कराया जा रहा है।
मंत्री ने विकास कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 103 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री सड़क व लोक यांत्रिकी विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पीएमजीएसवाय गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। चिखलाकसा से कुरुभाट 10 किमी लागत 5 करोड़ 30 लाख, मनकुवर से कोटगांव, कुमुरकट्टा 7 किमी लागत 3 करोड़ 60 लाख, कुसुमकसा से पंडेल सिग्नवाही 16 किमी लागत 12 करोड़, आमाडुला ,सिंघोला, गोंड़पाल से बेलोदा 22 किमी लागत 12.करोड़ 50 लाख, अछोली संजारी से रानाखुज्जी 7.5 किमी लागत 5 करोड़ 30 लाख, भंवरमाला मंगचुवा से करेगांव 29 किमी लागत 15 करोड़, संबलपुर, बिजमार से बुंदेली 12 किमी लागत 9 करोड़ का प्रस्ताव है।
इस गांवों में नल जल याेजना के तहत होंगे काम
क्षेत्र में नल जल योजना से खमरटोला में 30 लाख 83 हजार, गुजरा में 46 लाख 65 हजार, छिंदगाव में 45 लाख 94 हजार, गुदुम में 46 लाख 65 हजार, बलौदा में 41 लाख 34 हजार, सुरडोंगर में 34 लाख 56 हजार, धोबनी ब में 28 लाख 33 हजार, कांडे में 40 लाख 4 हजार, कोटगांव में 41 लाख 41 हजार,सुवरबोड़ में 34 लाख 21 हजार, कापसी में 42 लाख 18 हजार, कोटगुड़ा 48 लाख 95 हजार,कोबा में 36 लाख 52 हजार,,बिजोरा में 9 लाख 99 हजार, बगई में 35 लाख 63 हजार,आतरगव में 33 लाख 49 हजार, करेगाव में 49 लाख 98 हजार, गारका में 38 लाख 58 हजार, बहेकुंआ में 34 लाख 51 हजार, हितापठार में 30 लाख 69 हजार, रेंगनी में 45 लाख 32 हजार, चिलमगोटा में 44 लाख 3 हजार, बहमनी में 49 लाख 95 हजार, खल्लारी में 39 लाख 3 हजार के लिए योजना बनाई गई है।