पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balod News Chhattisgarh News All The Needy People Of The Village Will Be Connected To Government Schemes

गांव के सभी जरूरतमंदों को जोड़ेंगे शासकीय योजनाओं से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

21 तक चलेगा प्रशिक्षण

ब्लॉक के 208 गांवाें की स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण समिति के अध्यक्ष का प्रशिक्षण 21 मार्च तक चलेगा। गुरुवार को रानीतराई, किसना, टटैगा, मनकी, राघोनवागांव, भरनाभाट, टेकापार, कमकापार ,हितापठार, अरजपुरी, मंगचुआ, भंवरमरा, कुआंगांव के 35 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

डौंडीलोहारा|ब्लॉक के मितानिन भवन में महिला पंचों को बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने में पंचायत की भूमिका पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समितियों के अध्यक्षों को शासकीय योजनाओं की निगरानी करना व योजना की कमियों को सुधार करने के लिए प्रयास करना व समस्याओं का समाधान करने में ग्राम पंचायत की भूमिका पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्वस्थ पंचायत समन्वयक अनीता रामटेके व नैन साहू ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधि स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण व पेयजल पर क्षमता निर्माण करने पर शासकीय योजनाओं का सही क्रियान्वयन होगा। गांव के सभी जरूरतमंद लोगों को शासकीय योजनाओं से जोड़ना और बेहतर व प्रभावी रूप से काम करना प्रमुख उद्देश्य है। मितानिन प्रशिक्षक केशव शर्मा ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों का स्वास्थ्य,स्वच्छता, पोषण एवं पेयजल पर प्रशिक्षण से क्षमता निर्माण होगी। प्रशिक्षण में मितानिन प्रशिक्षक सुशीला साहू, खेमिन झारिया, ओमलता साहू, डामिन साहू, संतोष निर्मलकर उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...