पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Doundilohara News Chhattisgarh News Arrangement Of Doctor From Mineral Fund Too Anila

खनिज निधि से भी डॉक्टर की व्यवस्था की: अनिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुधवार को महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने नगर से एक किमी दूर शासकीय एकलव्य कॉलेज के सामने दो करोड़ पचास लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया।

मंत्री ने कहा कि बहुत साल बाद आज हमको सफलता मिली। नए भवन निर्माण के लिए सरकार की मंशा भी यही है कि जनता को स्वास्थ्य सुविधा मिले। हमारी प्राथमिकता भी यही है इस बड़े भवन में सभी स्वास्थ्य सुविधा हाे। आगे इस भवन के लिए पैसों की कमी नहीं होगी। यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टर हो। खनिज निधि से भी हमने डॉक्टरों की व्यवस्था की है और आगे भी इसके लिए हम काम करेंगे। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनने से क्षेत्र की जनता को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। इस दाैरान प्रदेश प्रतिनिधि रविन्द्र भेड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष विद्या शर्मा, भोलाराम देशमुख, हस्तीमल सांखला,अनिल लोढा, ताराचंद लोढा, माधोगिरी गोस्वामी, संजय गुप्ता, प्रकाश शर्मा सरपंच बटेरा सुशीला बाई अमरिया, जिला पंचायत सदस्य बसंती बाला भेडिया, दुलीचन्द गोयल,राजू प्रभाकर, अवध कौमार्य, गोपी साहू, विक्की लोढा, ख़िलावन साहू,नंदकिशोर तीवर, जयेश ठाकुर, दीपचंद भंसाली, ममता शर्मा, सुभद्रा देवांगन,नारायन सिन्हा, रहिमत कोसमा, मूलचंद शर्मा, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, नायब तहसीलदार राजश्री पांडेय व सोनी, बीएमओ एसएल ओइका, बीपीएम दिनेश खर्कवाल मौजूद थे।

मेडिकल अफसरों से चल रहा अस्पताल का काम

सीएमएचअाे बीएल रात्रे ने कहा कि यह भवन आदिवासी क्षेत्र में बन रहा है। यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की व्यवस्था जरूरी है। यहां 5 डॉक्टरों की आवश्यकता है। मेडिकल अफसरों से अस्पताल का काम चलाया जा रहा है।

डौंडीलोहारा. भूमिपूजन समारोह को संबाेधित करती मंत्री अनिला।
खबरें और भी हैं...