- Hindi News
- National
- Dallirajhara News Chhattisgarh News Arrested Woman Including Betting Arrested
सट्टा लिखते महिला सहित दाे गिरफ्तार
दल्लीराजहरा|शनिवार वार्ड 27 में दो स्थानाें पर पुलिस ने छापा मारकर सट्टा पट्टी सहित नकदी जब्त कर किया। पुलिस टीम ने अपने घर पर सट्टा लिखते हुए राजू 40 वर्ष को धर दबोचा। उसके पास से नकदी 450 रुपए, सट्टा पट्टी, पेन जप्त कर 4 क जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। वहीं वार्ड 27 में ही दूसरे जगह पर सरोज बाई को घर में सट्टा लिखते गिरफ्तार किया। नकदी 480 रुपए, सट्टा पट्टी बरामद किया।