ब्राह्मण समाज ने किया महिलाओं का सम्मान
बालोद|सर्व ब्राह्मण समाज बालोद इकाई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखााने वाली महिलाओं का सम्मान किया।
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सेवानिर्वित्त शिक्षिका श्यामकली तिवारी।, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ शंकुन्तला दुबे, संध्या शर्मा। छग पुलिस में पदस्थ महिला पुलिस आरक्षक लता तिवारी तथा बालोद नगर पालिका की नवनिर्वाचित पार्षद दीप्ती विनोद शर्मा एवं ज्योति भोलू शर्मा का शाल श्रीफल से समाज के वरिष्ठों की उपस्थिति में सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ केके शर्मा, प्रकाश उपाध्याय, अटल दुबे, बल्लू महाराज, संजय शर्मा, हरीश दुबे, सुबोध द्ववेदी, राजा दुबे, शकुंतला शर्मा, वीणा शर्मा व समस्त विप्र उपस्थित थे।