पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Balod News Chhattisgarh News Chhattisgarhi Phag Mela 12 Will Be Presented In Kharthuli District Circles

छत्तीसगढ़ी फाग मेला 12 को खरथुली में, जिले की मंडलियां देंगी प्रस्तुति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम खरथुली (भोथली) में छत्तीसगढ़ी फाग मेला का आयोजन 12 मार्च को सुबह 10 बजे से किया गया है। जिसके उद्घाटन के मुख्य अतिथि रजनी वैष्णव होंगे। अध्यक्षता अमृता मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष तुलेश्वर सिन्हा करेंगे। विशेष अतिथि राजेश साहू, तपेश कुमार साहू, कालूराम यादव, लक्ष्मी साहू, सुषमा धुर्वे होंगे। इसी तरह समापन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू होंगे। अध्यक्षता जनपद सदस्य सीता साहू करेंगे।

विशेष अतिथि सरपंच केशुराम गंधर्व, खिलु राम साहू, हेमिन ध्रुवे, कुंती ओटी होंगे।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2501, द्वितीय 2001, तृतीय 1501, चतुर्थ 1001, पंचम पुरस्कार 501 रुपए दिया जाएगा। यह जानकारी झमाझम युवा उत्सव समिति के अध्यक्ष हरि कोमल साहू ने दी।

घीना में फाग प्रतियोगिता 11 मार्च को, पसौद में 12, 13 को: ग्राम घीना में फाग प्रतियोगिता 11 मार्च को रखी गई है। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संध्या भारद्वाज होंगे। अध्यक्षता जनपद सदस्य फिरंता उइके करेंगे।
विशेष अतिथि पूर्व विधायक गुंडरदेही विरेंद्र साहू, सरपंच बिंदु तारम, उपसरपंच डाल चंद जैन, हितेश पटेल, एमएल ठाकुर, एसआर ठाकुर, सुखीराम पटेल, बी मानिकपुरी, मंसाराम सिन्हा, बालचंद डड़सेना, कालूराम सिन्हा, आईके पटेल, चतुर सिन्हा सहित अन्य होंगे। यह जानकारी आशीष जैन ने दी। ग्राम पसौद में कृष्णा फाग सम्मलेन समिति के तत्वाधान में बजरंग चौक दो दिवसीय 12 व 13 मार्च को फ़ाग सम्मेलन का आयोजन रखा गया है। समिति के संचालक हरिराम साहू ने बताया विलुप्त हो रहे
फाग गीत व मंडली को प्रोत्साहन देने के लिए युवाओं द्वारा ये आयोजन किया गया है। जिसमें 8 मंडली अपनी अलग-अलग कथा प्रसंग पर झांकी सहित प्रस्तुति देंगे। पहले दिन जय सत्य साईं फाग मंडली खपरी (अर्जुनी), मोर मया के छाव रास परिवार भेंण्डरा (धमतरी), जनजागरण फाग मंडली अरमरी खुर्द, दूसरे दिन श्रीकृष्णा जस फाग एवं रामधुनी मण्डली गातापार, अछरा फाग परिवार पाररास (बालोद), मोर मया के चिरैया परिवार टेकापार (लाटाबोड़), जय छत्तीसगढ़ मया के सुरता फाग परिवार दल्लीराजहरा, लोक छत्तीसगढ़ फाग मंडली पाकुरभाठ (बालोद) की प्रस्तुति होगी।

खबरें और भी हैं...