पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gunderdehi News Chhattisgarh News Child Nutrition Was Organized At The Anganwadi Center

आंगनबाड़ी केंद्र में लगाई सुपोषण चौपाल बालभोज कराया गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवरीबंगला|ग्राम पंचायत देवरीबंगला के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2
में सुपोषण चौपाल लगाई गई। कुपोषण को दूर करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में बालभोज कराया गया। सुपोषण चौपाल के दिन यामीका देवांगन का अन्नप्राशन्न किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषण को दूर करने के लिए राज्य शासन अंडा एवं चिकी वितरण कर रहा है। जिससे कुपोषण की कमी आई है। कुपोषण को दूर करने के लिए ग्रामीण महिला सक्रिय हैं। सुपोषण चौपाल में शांति भट्ट, अरुणा वैष्णव, हीरोबाई देवांगन, अन्नपूर्णा देवांगन, गीतेश्वरी देवांगन, जयंती देवांगन, राजकुमारी साह, अंकलहीन देवांगन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तामेश्वरी देवांगन, सहायिका आशाबाई उपस्थित थी।
खबरें और भी हैं...